Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डचुनाव आयोग के पास शिकायतों का लगा अंबार, पौड़ी पहले और हरिद्वार...

चुनाव आयोग के पास शिकायतों का लगा अंबार, पौड़ी पहले और हरिद्वार दूसरे नंबर पर

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के पास शिकायतों का अंबार लग रहा है। अब तक आयोग के टोल फ्री नंबर व अन्य माध्यमों से 23 हजार 948 शिकायतें आ चुकी हैं, जिनमें से 21 हजार 741 का निपटारा किया जा चुका है। शिकायत के मामले में पौड़ी जिला नंबर एक पर और हरिद्वार जिला दूसरे नंबर पर है। विधानसभा चुनाव की पारदर्शिता बनाए रखने, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लागू करने के लिए चुनाव आयोग का टोल फ्री नंबर 1950 चल रहा है।
सबसे ज्यादा लोग बिना अनुमति पोस्टर लगाने से खफा
अगर शिकायतों के प्रकार की बात करें तो सबसे ज्यादा शिकायतें बिना अनुमति पोस्टर लगाने की आ रही हैं। इस तरह की शिकायतें 86.6 प्रतिशत आई हैं। जबकि 11.7 प्रतिशत अन्य तरह की शिकायतें हैं। प्रतिबंधित समय में प्रचार प्रसार की 0.4 प्रतिशत, शराब बांटने की एक प्र्रतिशत, बिना अनुमति दूसरों की प्रॉपर्टी पर पोस्टर लगाने की 0.9 प्रतिशत, वाहनों में बिना अनुमति प्रचार की 0.1 प्रतिशत शिकायतें आई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments