Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसौ साल पुराने लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग,बमुश्किल पाया आग...

सौ साल पुराने लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग,बमुश्किल पाया आग पर काबू

उत्तरकाशी। बीती देर रात हर्षिल बाजार में लगभग 100 साल पुराने लकड़ी से बने मकान में अचानक आग लग गयी। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। आग इतनी भयावह थी कि देखते-देखते मकान व दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। सूचना पर सेना, पुलिस व अग्निकांड की सूचना पर फायर सर्विस उत्तरकाशी,  रवाना हुई। अग्निकांड से मकान के साथ दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश रावत व माधवेंद्र रावत ने शासन व प्रशासन से अग्निकांड पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है। मकान और दुकान एक ही भवन में थे, जिसमें आग लग गई। वहीं क्षेत्र में अधिकांश भवन लकड़ी के ही बने हैं, जिस कारण काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थल का मुआयना किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments