Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधकेदारनाथ यात्रा से लौट रहे दपंति की सड़क हादसे में मौत

केदारनाथ यात्रा से लौट रहे दपंति की सड़क हादसे में मौत

श्रीनगर। नेशनल हाईवे- 58 पर यहां एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे- 58 में एक कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे में बाइक सवार दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना में मृत महिला और पुरुष यूपी के हापुड़ के रहने वाले थे। दोनों पति पत्नी यात्रा कर हापुड़ जा रहे थे, तभी वो हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार केदारनाथ से यात्रा कर अपने घर लौट रहे यूपी हापुड़ के रहने वाले पंकज (35) और संगीता (30) सड़क हादसे में मौत हो गई। देवप्रयाग थाने में तैनात एसआई नरेंद्र गहलावत ने बताया कि यात्रा कर लौट रहे बाइक सवारों की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक में सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया कि दोनों हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments