Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डघंटाघर में हुई चोरी के बाद पुलिस ने किया कम्पाउंड सील, जांच...

घंटाघर में हुई चोरी के बाद पुलिस ने किया कम्पाउंड सील, जांच शुरू

देहरादून। राजधानी दून के घंटाघर में हुई चोरी के मामले के बाद हरकत में आयी पुलिस ने अब घंटाघर को सील कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से राजधानी दून का दिल कहे जाने वाले घंटाघर की घड़ी बंद थी साथ ही न लाइटें जल रही थी और न फव्वारे चल रहे थे। मामले में जब नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर जांच की तो पता चला कि वहंा से फव्वारे के लिए लगाई गयी कीमती नोजल और घंटाघर को रोशन करने वाली लाइटों के केबल सहित अन्य कीमती सामान गायब है। जिसके बाद निगम के अधिकारियों द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को दी गयी। चैबीसों घंटे व्यस्त रहने वाली सड़क और पुलिस पिकेट सामने ही होने के बावजूद घंटाघर से सामान चोरी हो जाने के बाद पुलिस हरकत में आ गयी और पुलिस ने आज घंटाघर को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments