Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधचरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना पुलिस ने चरस तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी से 3 किलो 14 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी ने बताया कि चरस को चंपावत जनपद के देवीधुरा से एक अज्ञात व्यक्ति से लेकर आया था।
एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को कामयाबी मिली है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा के नेतृत्व में खेड़ा तिराहा गोलापार के पास तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक चरस तस्कर लग्जरी कार से तस्करी कर रहा था। तलाशी के दौरान कार चालक भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर कार को रोक कर जब तलाशी ली तो कार के अंदर से 3 किलो 14 ग्राम चरस बरामद की गयी।
 पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम नंदन सिंह पुत्र भगवान सिंह है। वो थाना मुक्तेश्वर नैनीताल का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि चरस को चंपावत जनपद के देवीधुरा से एक अज्ञात व्यक्ति से लेकर आया था। चरस की सप्लाई हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर की जानी थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कर कार को सीज की कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 4 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments