Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधभाई को बचाने के लिए गंगा में कूदी दो बहने,तलाश जारी

भाई को बचाने के लिए गंगा में कूदी दो बहने,तलाश जारी

ऋषिकेश। थाना रायवाला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरिपुर कला गंगा नदी में अपने भाई को बचाने के चक्कर में दो किशोरियां बह गई। भाई को नदी से सुरक्षित निकाल लिया गया। किन्तु गंगा में बही दोनों बहनों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह तीनों भाई-बहन गंगा घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान छोटे भाई को बहता देख बचाने के लिए दोनों बहनों ने गंगा में छलांग लगा दी।सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राफ्ट व डीप डाइविंग की मदद से सर्च अभियान शुरू किया। रायवाला गीता कुटीर के पास हादसा हुआ है। बहनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगी थी। बहनों की भाई को बचाने की कोशिश सफल रही। भाई सुरक्षित है, लेकिन दोनों बहनों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments