Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधछह शातिर गिरफ्तार,चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद

छह शातिर गिरफ्तार,चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद

 
नैनीताल। अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चुरायी गयी 12 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गयी है। आरोपी नशे की लत पूरा करने के चलते वाहन चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया करते थे।
जानकारी के अनुसार बीती 11 सितम्बर को मेराजुद्दीन निवासी आजादनगर ला.न. 2 थाना वनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा थाना वनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी बाइक को 9 सितम्बर को अज्ञात चोर द्वारा घर के बाहर से चुरा लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चोर की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा बीती शाम एक सूचना के आधार पर आवला गेट रेलेवे फाटक गौला बाईपास के पास चैंिकग की गयी तो दो बाइक सवार 6 संदिग्ध गिरफ्तार किये गये। आरोपियों से मिली दोनो बाइक चोरी की थी। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम कुबेर सिह उर्फ अमन (19) पुत्र सत्यपाल सिह नि. हाईडिल कालोनी कालागढ जिला पौडी गढवाल जो पूर्व में अफजलगढ़ से तीन बाईक चोरी में बाल सुधार गृह मुरादाबाद में रहा है, सलीम अली (22)पुत्र स्व. सादिक अली नि. ग्राम टिब्बा लालपुर थाना किच्छा जिला उ. सि. नगर जो पूर्व में किच्छा थाने से चाकू एंव कॉपर की चोरी करने में जेल गया है, ओम शर्मा उर्फ अंशु (20) पुत्र राजकुमार शर्मा नि. डी 561 नंदग्राम गाजियाबाद उ. प्र. जो मई 2024 को किच्छा थाने से टुकटुक की बैट्री चोरी में जेल गया था, ध्रुव शर्मा उर्फ गुन्नू (20)पुत्र हरीश कुमार शर्मा नि. आगमन प्री स्कूल के सामने वाली गली लालपुर जिला उ. सि नगर, रवि सिह (19) पुत्र राजू सिह नि. ग्राम इटऊवा थाना सुभाषनगर जिला बरेली उ.प्र. जो मई वर्ष 2024 में रूद्रपुर कोतवाली से 2 बाईक चोरी में जेल गया है व संदीप मौर्या (21) पुत्र स्व. ओमपाल मौर्या नि. मेहराया रोड बाल विकास स्कूल के पास लालपुर थाना किच्छा जिला उ. सि. नगर जो जनवरी 2024 में बिलासपुर थाने से बाईक लूट में एंव मई में किच्छा थाने से नकबजनी में जेल गया था बताया गया। पूछताछ में पता चला कि यह एक शातिर अन्तर्राज्यीय चोरों का गिरोह है जो कि जनपद नैनीताल में हल्द्वानी शहर, बनभूलपुरा, मुखानी एंव रामनगर क्षेत्र तथा रूद्रपुर, किच्छा एंव पंतनगर क्षेत्र से भी वाहनों को चोरी करते थे और नशे की पूर्ति के लिए चोरी के वाहनों को बेचने एँव अन्य अपराधों में प्रयुक्त करते थे। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दस और बाइकें बरामद की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments