Tuesday, February 24, 2026
Homeअपराधसड़क हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत

 नैनीताल। रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां बेटे टक्कर मार दी। इस हादसे में मां बेटे कर दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम ग्राम बाहुपूरा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय फैजान अपनी 45 वर्षीय मां जैनब के साथ बाइक से रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू में अपने ताऊ के यहां आया था। सोमवार की सुबह दोनों मां बेटे बाइक से रामपुर के लिए रवाना हुए थे, इसी बीच पीरूमदारा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। उन्हे उपचार के लिए 108 की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का बाद से फरार चालक को पुलिस तलाश रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments