Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधहोटल के कमरे से मिला घर से लापता युवती का शव

होटल के कमरे से मिला घर से लापता युवती का शव

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवती घर से दो दिन से लापता थी। जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार युवती की शिनाख्त हल्द्वानी के डहरिया निवासी याशिका पाहुआ (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि याशिका दो दिन से घर से लापता चल रही थी। परिजनों में उसकी कई जगह तलाश भी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोशल मीडिया पर भी उसकी फोटो के साथ लापता होने की सूचना प्रसारित की गई थी। आज उसकी लाश लालकुआं के एक होटल में मिली है। होटल कर्मियों के अनुसार, याशिका ने होटल का रूम नंबर 107 बुक कराया था। युवती ने होटल के कर्मियों को बताया कि उसका नवरात्रि का व्रत चल रहा है, उसे डिस्टर्ब ना करें। वो आराम कर रही है। सुबह वो दिल्ली को जाएगी। बुधवार की सुबह जब होटल कर्मियों ने चाय देने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। मौके पर पहुंचे लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक की टीम भी जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। युवती की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments