Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधबस अड्डे पर खड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,भागकर बचाई जान

बस अड्डे पर खड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,भागकर बचाई जान

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने बस अड्डे पर खड़े युवक पर गोलियां चला दी। युवक ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सेठपुर गांव निवासी मनीष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथी आदित्य निवासी केहड़ा के साथ बस अड्डे पर खड़ा था। इसी बीच बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उस पर तमंचों से गोलियां चला दी। उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। मनीष के अनुसार बाइक पर सवार युवक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ीकला गांव निवासी उदयवीर, आशु व काली थे। उदयवीर बाइक चला रहा था। उसके पीछे बैठे आशु व काली द्वारा उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
गोली चलने से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठे होते देख बाइक सवार युवक मौके से भाग निकले। युवक ने कहा कि आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। जिसके चलते गोली मारकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनकी तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments