Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधभारी मात्रा में गांजे के साथ एक गिरफ्तार,दो फरार

भारी मात्रा में गांजे के साथ एक गिरफ्तार,दो फरार

 
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के भतरौजखान क्षेत्र में दो अलग-अलग बाइकों से गांजा तस्करी करने वाले 3 युवकों में से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि, तस्करी में शामिल दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिनकी अब भतरौजखान पुलिस तलाश में जुट हुई है।
जानकारी के अनुसार नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए पुलिस की गस्ती टीम भ्रमण पर थी। इसी दौरान भतरौजखान क्षेत्र में छोटी घट्टी के पास एक बिना नंबर प्लेट की बाइक आती दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा किया तो पुलिस को देख युवक घबरा गया और बाइक छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। कुछ देर बाद ही दूसरी बाइक आई। जिसे रोका गया तो बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक भी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जबकि, पुलिस की टीम ने बाइक चला रहे युवक को दबोच लिया। जब युवक के पास बरामद एक कट्टे को खोला तो उसमें 11.185 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।  युवक को तत्काल गिरफ्तार कर भतरौजखान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर किया गया है। साथ ही दोनों बाइकों को सीज कर दिया है। भतरौजखान थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम अमन आर्या पुत्र लालमणि है। जो चोरपानी (रामनगर) का रहने वाला है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments