Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसड़क हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत दो लोगों की मौत,...

सड़क हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार समेत दो लोगों की मौत, एक घायल

देहरादून: ऋषिकेश में सड़क हादसे में यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। । यह हादसा बीती देर रात नटराज चौक के पास हुआ। जहां पर कि एक बेकाबू ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक वाहनों के टुकड़े फैल गए। घटनास्थल के पास घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस के मुताबिक एक तेज रफ्तार सीमेंट से लदे ट्रक ने नटराज चौक के पास स्थित वेडिंग प्वाइंट के सामने खड़ी पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस भिड़ंत के दौरान वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चपेट में आ गए। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे में घायल यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक राज्य आंदोलनकारी त्रिवेंद्र सिंह पंवार को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंवार के साथ ही एम्स ले जाए गए लालतप्पड़ निवासी गुरजीत सिंह की भी मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल हो गया। त्रिवेंद्र पंवार एक पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री के बेटे की शादी में शामिल होने वहां पहुंचे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments