Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डव्हील चेयर के सहारे सरकार चुनने पहुंचे मतदाता

व्हील चेयर के सहारे सरकार चुनने पहुंचे मतदाता

विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए हल्द्वानी में कोई व्हील चेयर तो कोई अपनों से सहारे बूथ पर पहुंचे और वोट डाला। हर किसी ने दिव्यांग और बुजुर्गों के जज्बे को सलाम किया। हर एक बूथ पर दिव्यांग और बुजुर्ग वोट डालने पहुंचे। दिव्यांग और बुजुर्गों को घर पर ही मतपत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था थी। लेकिन, उन्होंने मतपत्र में रुचि नहीं दिखाई। बल्कि, हौंसले के साथ वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। कोई व्हीलचेयर तो कोई बेसाखी के सहारे वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे। बुर्जुगों ने भी डंडे और अपनों के कांधे का सहारा लिया। बुजुगों को रिश्तेदार गोदी में भी लेकर पहुंचे। खास बात तो यह कि बुजुर्गों और दिव्यांगों को पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों ने भी सहारा दिया। बूथ नंबर 119 राजकीय इंटर कॉलेज वनभूलपुरा(इंदिरानगर) में 98 वर्षीय मुन्नी बेगम वोट देने पहुंची। वह चलने-फिरने में सक्षम नहीं हैं फिर भी अपनों के सहारे वह मतदान केन्द्र तक मताधिकारी का प्रयोग करने पहुंची। अमृताश्रम शक्तिकेन्द्र के पीडी मेमोरियल स्कूल में पार्वती शर्मा पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद वोट देने पहुंची। वह व्हील चेयर के सहारे अपनों के साथ मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केन्द्र पहुंची।
राजपुरा मतदान केन्द्र में 75 वर्षीय मनमोहन सिंह वोट डालने पहुंचे। वह चलने में असमर्थ थे तो पुलिस जवानों ने उनकी मदद कर बूथ तक पहुंचाया। जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments