Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेश के 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल हुई योगनगरी...

देश के 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल हुई योगनगरी ऋषिकेश

देहरादूनः देश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और इसे विश्व स्तरीय बनाने के उद्देश्य से योगनगरी ऋषिकेश को देश के 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत ऋषिकेश में 100 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटकों को सुविधाजनक और रोमांचक अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग बेस स्टेशन के निर्माण से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments