Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डटूरिस्ट को जंगल घुमाते वक्त स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें: ऋतु...

टूरिस्ट को जंगल घुमाते वक्त स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें: ऋतु खण्डूडी भूषण

कोटद्वार: ऋतु खण्डूडी भूषण, अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड व विधायक कोटद्वार ने पनियाली हॉल कोटद्वार में पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल परिषद एवं वीसा  द्वारा आयोजित पांच दिवसीय प्राकृतिकविद (नेचुरलिस्ट) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ऋतु खण्डूडी भूषण ने बताया, इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और प्रशिक्षुओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा। कोटद्वार में टूरिज्म और हॉप्सिटिलिटी स्किल को बढ़ावा देने के लिए ये पंच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है जिसमें कोटद्वार और आसपास के क्षेत्र के 40 विद्यार्थियों को नेचर गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ऋतु खण्डूडी ने प्रशिक्षण ले रहे सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जंगलों और जंगली जानवरों को बचाए रखने की सीख दी। उन्होंने साथ ही यह भी बताया की इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थी न सिर्फ आजीविका मिलेगी बल्कि अपने क्षेत्र के बारे में सही जानकारी लोगों तक पहुंच पाएगा। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों से निवेदन किया कि वह आने वाले टूरिस्ट को जंगल घुमाते वक्त स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखें और जानवरों के साथ किस तरह का आचरण रखते है उसका भी ध्यान रखे।

इस अवसर पर अध्यक्ष गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र आन्थवाल, मनींद्र कौर एसडीओ लैंसडाउन, हरि सिंह पुंडीर अध्यक्ष सुखरों मण्डल, पंकज भाटिया, निरूबाला खंतवाल, पूनम खंतवाल, गजेंद्र धस्माना, सीमा शर्मा, रवि बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments