Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधपैसों के लालच में आकर प्रॉपर्टी डीलर को उतारा मौत के घाट,...

पैसों के लालच में आकर प्रॉपर्टी डीलर को उतारा मौत के घाट, एक गिरफ्तार

देहरादूनः पुलिस ने पटेल नगर क्षेत्र में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। जबकि हत्या का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पैसों के लालच में अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने आशारोड़ी के पास जंगल से गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।

आरोपी पूर्व में भगवानपुर थाने से हत्या के मुकदमें में जेल जा चुका है। आरोपी ने बताया कि वो कुछ माह पहले ही जमानत पर रिहा हुआ है। जेल मे उसके अन्य साथियों के माध्यम से उसकी जान-पहचान अर्जुन नाम के एक व्यक्ति से हुई। अर्जुन भी 2019 मे डोईवाला मे एक हत्या के मामले मे जेल गया था और एक साल पहले जमानत पर बाहर आया था। अर्जुन ने मंजेश नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ काम करने और उसका खर्चा उठाने की बात कही थी। आरोपी भी देहरादून मे रेपिडो का काम कर रहा था। आरोपी ने यमनोत्री विहार फेज-2 मे एक कमरा किराये पर लिया था जहां अक्सर अर्जुन उसके साथ खाने पीने के लिए बैठता था।

अर्जुन ने आरोपी को बताया कि मंजेश ने प्रॉपर्टी में अच्छा पैसा कमाया है और उसकी प्रॉपर्टी का सारा काम वह ही देखता है। मंजेश के अकाउन्ट मे 38 लाख रुपए है, जिसकी सारी डिटेल उसके पास है, यदि सचिन उसका साथ दे तो दोनों मंजेश को मारकर उसके सारे पैसे निकाल सकते हैं, जिसे दोनो आधा आधा बाट लेंगे। अर्जुन की बातों में आकर दोनों ने मंजेश की हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments