Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअंतर राष्ट्रीयगिनी में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मचने से बच्चों समेत 100...

गिनी में फुटबॉल मैच के दौरान भगदड़ मचने से बच्चों समेत 100 से ज्‍यादा प्रशंसकों की मौत

कोनाक्री (गिनी): अफ्रीकी देश गिनी के सबसे बड़े शहर में भीड़ से खचाखच भरे स्टेडियम में फुटबॉल मैच के दौरान हुई झड़प के बाद भगदड़ मचने से बच्चों समेत 100 से ज्‍यादा फुटबॉल प्रशंसकों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया और राजनीतिक पार्टियों के एक गठबंधन ने यह जानकारी दी सुरक्षा बलों ने झड़प को शांत करने का प्रयास किया।

गिनी के प्रधानमंत्री अमादौ ओरी बाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि गिनी के सैन्य नेता मामादी डौम्बौया के सम्मान में रविवार दोपहर को आयोजित स्थानीय टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान भगदड़ की यह घटना हुई। नेजेरेकोर शहर में लेबे और नेजेरेकोर की टीम के बीच यह मैच हो रहा था। बाह ने कहा, भगदड़ के दौरान पीड़ितों की संख्या दर्ज की गई। हालांकि उन्होंने मारे गए लोगों की संख्या के बारे में कुछ नहीं बताया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अधिकारी इलाके में शांति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। ‘नेशनल अलायंस फॉर अल्टरनेशन एंड डेमोक्रेसी’ नामक राजनीतिक दलों के गठबंधन ने एक बयान में कहा कि भगदड़ के कारण कई लोग मारे गए और घायल हुए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि झड़प के कारण मची भगदड़ के बाद उत्पन्न अराजकता की स्थिति को काबू में करने तथा शांति की बहाली के लिए सुरक्षा बलों ने आंसूगैस का प्रयोग करने का प्रयास किया।

स्थानीय ‘मीडिया गिनी’ की खबर के अनुसार, ‘‘इस कार्रवाई से फुटबॉल प्रशंसक नाराज हो गए और उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसी कारण सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया।’’ ‘मीडिया गिनी‘ ने बताया कि घटना में मारे गए लोगों में बच्चे भी शामिल हैं। वहीं अस्पताल में इलाज करा रहे कुछ घायलों की स्थति गंभीर बताई जा रही है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments