Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधयुवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया खून, पुलिस ने लिया हिरासत...

युवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया खून, पुलिस ने लिया हिरासत में

हरिद्वार: हरिद्वार के रुड़की में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर के अंदिर शिवलिंग में खून लगा मिला। ग्रामीणों के अनुसार उस समय मंदिर में समुदाय विशेष का युवक मौजूद था। जिसने अपना हाथ काट कर शिवलिंग में खून चढ़ाया है। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर युवक को हिरासत में ले लिया है। समुदाय विशेष के युवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया खून! मामला रुड़की के जौरासी गांव का है। संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने रविवार शाम मुस्लिम समुदाय के युवक को मंदिर से निकलता देखा। ग्रामीणों ने जब उससे मंदिर आने का कारण पूछा तो युवक घबरा कर वहां से भागने लगा। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर उससे मंदिर आने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि उसने शिवलिंग पर मन्नत के लिए अपना खून चढ़ाया है।

ये खबर आग की तरह पूरे गांव में फ़ैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने इलियास को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। मामले को लेकर अंकित सैनी पुत्र गोपीचंद ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments