Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार: प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण टली धर्म संसद

हरिद्वार: प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण टली धर्म संसद

हरिद्वार:  19 से 21 दिसंबर तक आयोजित  होने वाली धर्म संसद को पुलिस प्रशासन की अनुमति न मिलने के कारण स्थागित कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन  ने आयोजन स्थल पर इस संबंध में नोटिस भी चस्पा किया है। इसी के चलते आयोजन स्थल से तंबू पंडाल आदि हटवा दिया  गया है। जूना अखाड़े में डासना पीठाधीश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद की ओर से इस धर्म संसद का आयोजन किए जाने की योजना थी।

इस मामले में यति नरसिंहानंद ने प्रशासन के रुख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जो कुरान में लिखा गया है वही कहा जा रहा है। इसके अलावा कुछ कुछ भी गलत कहा हो तो वह फांसी की सजा को भी तैयार हैं। उन्होंने प्रशासन पर उन्हें प्रताड़ित किए जाने समेत धर्म संसद को नहीं होने दिए जाने का आरोप लगाया है।

एसडीएम सदर अजयवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से धर्म संसद की अनुमति नहीं दी गई। बावजूद इसके धर्म संसद करने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि, एक दिन पहले से पुलिस प्रशासन की उनसे वार्ता चल रही थी। जिसमें बताया जा रहा था कि उन्हें सशर्त अनुमति दी जा सकती है, लेकिन अंतिम समय में अनुमति नहीं दी गई है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments