Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस को लगा झटका, श्रीनगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भाजपा का दामन...

कांग्रेस को लगा झटका, श्रीनगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष भाजपा का दामन थामा

देहरादून: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबर। कांग्रेस को गढ़वाल क्षेत्र में बड़ा झटका देते हुए भाजपा ने श्रीनगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष को पार्टी में शामिल किया है।

पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी को भाजपा की औपचारिक सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व में कम अंतर से पालिका अध्यक्ष चुनाव हारने वाली निर्दलीय प्रत्याशी आशा उपाध्याय एवं ऋषिकेश से कांग्रेस पार्षद जगत नेगी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पुष्कर बंगवाल ने भी भाजपा का दामन थामा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी नए लोगों को बधाई देते हुए निकाय चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लगातार विभिन्न दलों से लोगों के आने का क्रम बताता है कि प्रदेश में हवा का रुख भाजपा की तरफ हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, कौस्तुभानन्द जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, विजय कपरवाण, सुषमा रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments