Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeराष्ट्रीयपूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ...

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  समेत उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री  राजनाथ सिंह आदि ने निगम बोध घाट पहुंच दी अंतिम श्रद्धांजलि देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन हो गये है। शनिवार को निगम बोध घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इससे पहले सुबह 8:30 बजे से उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया, जहां पार्टी कार्यकर्ता व आम जनता ने उनके दर्शन किए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी वाड्रा भी पार्टी कार्यालय में उपस्थित थीं। सभी ने पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। केंद्र सरकार ने डा.मनमोहन सिंह के सम्मान में एक जनवरी 2025 तक सात दिनों के लिए राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही सरकार ने राजधानी दिल्ली  में उनका स्मारक बनाने की घोषणा की है।

निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को अंतिम सलामी दी गई। तीनों सेनाओं ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को सलामी दी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह निगमबोध पहुंचे।इसके अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह आदि ने निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निगम बोध घाट पर देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी।वहीं कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह को अंतिम बार निगम बोध घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए निगम बोध घाट पहुंचें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments