Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखनन माफिया ने महंत को पहले दिखाया चाकू, फिर ट्रैक्टर से कुचलने...

खनन माफिया ने महंत को पहले दिखाया चाकू, फिर ट्रैक्टर से कुचलने का किया प्रयास

रुड़की। जलालपुर गांव में श्री प्रणामी कल्याण आश्रम के महंत को खनन माफिया ने पहले चाकू दिखाकर आतंकित करने का प्रयास किया। इसके बाद ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। जिसमें वह बाल-बाल बचे। शोर मचाने पर आरोपित वहां से फरार हो गए। इस मामले में दोपहर के समय कोतवाली पहुंचे महंत ने पुलिस को तहरीर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास श्री प्रणामी कल्याण आश्रम है। इस आश्रम के महंत स्वामी सागर हिंदू महाराज है। महंत के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब 4:30 बजे वह आश्रम के बाहर आए। इसी दौरान आश्रम के पास ही सोलानी नदी से कुछ खनन माफिया नदी में खनन कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध करने का प्रयास किया तो खनन माफिया ने उन्हें चाकू दिखाकर आतंकित करने का प्रयास किया। खनन माफिया कार में सवार थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एक खनन माफिया ने उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। जब उन्होंने शोर मचाया तो खनन माफिया ट्रैक्टर और कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। र की दोपहर करीब 12 बजे महंत कोतवाली सिविल लाइन पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी। महंत ने बताया कि एक खनन माफिया पहले भी आश्रम के आसपास चक्कर लगाता लगाता था। उसकी पहले से ही गतिविधियां संदिग्ध रही हैं। महंत ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही खनन माफियाओं से अपनी जान का खतरा बताया है। इस संबंध में कोतवाली सिविल लाइन के वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुमार ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद उनकी धरपकड़ की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments