Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण निंयत्रण में महत्वपूर्ण निभाएगा ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट: डीएम

पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण निंयत्रण में महत्वपूर्ण निभाएगा ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट: डीएम

-3 अतिरिक्त ईवी स्टेशन की डीएम ने मौके पर दी एनओसी, 31 जनवरी तक सेटअप कर सक्रिय करने के निर्देश

देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में पर्यावरण सरंक्षण एवं राजधानी में परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रोजेक्ट कार्यों की  प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राजेक्ट को जहां दून वासियों द्वारा सराहा जा रहा है, वहीं बाहर से यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल रही है, इसी का नतीजा है कि एनएच पर 04 नए ईवी चार्जिंग हेतु एनओसी मांगी गई है। तथा 03 नए प्रोजेक्ट की डीएम ने मौके पर ही एनओसी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ईवी चार्जिंग स्टेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में प्रथमबार ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट लाया गया है जोकि पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका का है उन्होंने इस कार्य को देख रही कम्पनी को गंभीरता से कार्य  प्राजेक्ट को धरातल पर उतारनें तथा विभागीय अधिकारियों को समन्वय करते हुए कार्यों की मॉनिटिरिंग एवं अपेक्षित सहयोग के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने 3 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन की मौके पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 31 जनवरी तक चार्जिंग स्टेशन सक्रिय करने के निर्देश दिए।  उन्होंने ईवी चार्जिंग स्टेशन का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने तथा एप्प की जानकारित प्रसारित करने के साथ ही आपदा कन्ट्रोलरूम एवं नगर निगम डेशबोर्ड के माध्यम से प्रभावी मॉनिटिरिंग के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, अधि.अभि लोनिवि श्री परमार, सहित सम्बन्धित ईवी कम्पनी के प्रतिनिधि, स्मार्ट सीटी के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments