Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeखेलआयरलैंड को डबल झटका, वनडे में धीमी ओवर गति के लिए मैच...

आयरलैंड को डबल झटका, वनडे में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का लगा 10 प्रतिशत जुर्माना

देहरादून: आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम पर भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में धीमी ओवर गति के लिए बृहस्पतिवार को मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारत ने इस मैच को 304 रन से जीतकर श्रृंखला क्लीन स्वीप की। मेजबान टीम ने बुधवार को स्मृति मंधाना (135) और प्रतिका रावल (154) के शानदार शतकों की मदद से पांच विकेट पर 435 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह किसी भी भारतीय टीम (पुरुष या महिला) का वनडे में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। 

आयरलैंड की टीम 31.4 ओवर में 131 रन पर ढेर हो गई। आयरलैंउ की टीम निर्धारित समय से दो ओवर पीछे रही जिससे मैच रेफरियों के आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल की मैच रेफरी जी एस लक्ष्मी ने आयरलैंड पर जुर्माना लगाया। मैदानी अंपायर किम कॉटन और अक्षय टोट्रे, तीसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा और चौथी अंपायर वृंदा राठी यह जुर्माना तय किया। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक बयान में कहा, ‘खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार टीम के निर्धारित समय के अंदर गेंदबाजी नहीं करने पर खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। ’’ आईसीसी ने कहा, ‘‘आयरलैंड के कप्तान गैबी लुईस ने जुर्माना स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments