Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड76वें गणतंत्र दिवस पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को मुख्यमंत्री धामी ने...

76वें गणतंत्र दिवस पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून: उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अपने कार्यकाल में प्रशासन, कला, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनके कार्यों और स्थानीय परंपराओं से जुड़ाव का एक और उदाहरण 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देखने को मिला।

राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यह झांकी 38वें राष्ट्रीय खेलों पर आधारित थी, जिसमें उत्तराखंड की खेल संस्कृति और पारंपरिक खेल मलखंब को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि के लिए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सम्मानित किया। यह पुरस्कार तिवारी के कला, खेल और संस्कृति से गहरे जुड़ाव का प्रतीक है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “उत्तराखंड की परंपराओं और खेल संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में सूचना विभाग की इस झांकी ने अहम भूमिका निभाई है।”

बंशीधर तिवारी की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि उनके नेतृत्व में सूचना विभाग न केवल प्रशासनिक कार्यों में बल्कि सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments