Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधडीएम देहरादून ने किया विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित

डीएम देहरादून ने किया विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित

देहरादून: जिलाधिकारी ने खानपुर विधानसभा के विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है. बीते दिनों पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और उमेश कुमार के बीच उपजे विवाद के बाद यह कार्यवाही की गई है. इससे पूर्व चैम्पियन को 14 दिन की हिरासत में जेल भेजा गया है.

बता दें कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच बहुत समय से सोशल मिडिया के तहत विवाद चल रहा था. आरोपों के मुताबिक चैंपियन ने उमेश कुमार के ऑफिस पहुंच फायरिंग की थी. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.  इसी के जवाब में विधायक उमेश कुमार का भी पिस्टल के साथ वीडियो वायरल है. कुंवर प्रणव चैंपियन की ओर से भी उमेश कुमार पर धमकी देने व उनके निवास पर अभद्रता करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

इसी घटना के चलते जिलाधिकारी ने विधायक उमेश कुमार का शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिया है. जबकि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को पहले

ही गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में 14 दिन की हिरासत में जेल भेजा गय है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments