Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनहीं रहे प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई, गढ़वाल फिल्म इंडस्ट्री में शोक...

नहीं रहे प्रसिद्ध हास्य कलाकार घन्ना भाई, गढ़वाल फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल

-सीएम धामी ने किया शोक व्यक्त 

देहरादून: मशहूर हास्य कलाकार घनानंद गगोडिया (घन्ना भाई) का आज निधन हो गया। पिछले पांच दिनों से तबियत बिगड़ने पर उन्हें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने दोपहर को अंतिम सांस ली। उनके निधन पर फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने शोक जताया है।

घनानंद पिछले पांच दिन से महंत इंदिरेश अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे।अस्पताल प्रबंधन ने दोपहर बाद घन्ना के निधन की आधिकारिक घोषणा की। घनानन्द के निधन पर सीएम धामी समेत विभिन्न सांस्कृतिक,राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने दुख जताया। वहीं गढ़वाल फिल्म इंडस्ट्री में भी उनके निधन की खबर के बाद शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि घन्ना भाई को पूर्व में पेसमेकर लगाया गया था। उसके बाद से वह अस्पताल में नियमित तौर पर हृदय संबंधी जांच करवा रहे थे। यूरिन में ब्लड आने की समस्या के चलते वह सामान्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां रक्त चढ़ाने के बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।

घन्ना भाई कई गढ़वाली फिल्म और म्यूजिक एलबम के प्रसिद्द हास्य  कलाकार होने के साथ मंचों पर भी अपनी कुशल हास्य सैली के चलते लोगों के दिलों में राज करते थे।इसके अलावा घन्ना भाई ने  राजनीति में भी हाथ आजमाया था। भाजपा के टिकट पर 2012 में उन्होंने पौड़ी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। 2022 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी की थी।

गढ़वाल फिल्म इंडस्ट्री के देवांचल पिक्चर्स बैनर के निर्माता निर्देशक दुलब सिंह रौथाण व रेखा रौथाण ने घनानन्द के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे इंडस्ट्री के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है तो वहीं महेश्वरी फिल्म्स के निर्माता निर्देशक अशोक चौहान ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments