Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवेतन न मिलने से नाराज पालिका कर्मियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

वेतन न मिलने से नाराज पालिका कर्मियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार

नैनीताल। बीते 3 माह से वेतन न मिलने से नाराज नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी बीते 1 महीने से लगातार पालिका के अधिशासी अधिकारी से वार्ता कर रहे थे। वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों के द्वारा पालिका प्रशासन को 24 घंटे के भीतर अपने वेतन देने की मांग की थी और चेतावनी दी थी कि 24 घंटे के भीतर वेतन नहीं दिया गया तो सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। कर्मचारी की चेतावनी के बावजूद भी पालिका द्वारा कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। कर्मचारियों का कहना है की वेतन की मांग को लेकर पालिका से कई बार वार्ता हो चुकी है। जिसके बावजूद भी आज तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया कि 194 सफाई कर्मचारियों ने पालिका के अड़ियल रुख के चलते कार्य बहिष्कार पर जाने का फैसला किया है।धर्मेश ने बताया पालिका के द्वारा आउट सोर्स व रेगुलर कर्मचारियों को बीते 3 माह से वेतन नहीं दिया गया है। रिटायर्ड हो चुके कर्मचारियों को भी समय से पेंशन नहीं मिली है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बीते 2 साल से अर्जित अवकाश का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों के मेडिकल बिलो का भुगतान, 3 साल से नही किया गया है। जिसके भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी लगातार पालिका के अधिकारियों के संपर्क कर रहे है। इसके बावजूद भी पालिका द्वारा कर्मचारियों की अनदेखी करी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments