Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedअनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस पिकेट से टकराई, लोगों ने भागकर बचाई जान

अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस पिकेट से टकराई, लोगों ने भागकर बचाई जान

ऋषिकेशः ऋषिकेश में से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस पिकेट से टकरा गई। इस दौरान टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस पिकेट के परखच्चे उड़ गए। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

दरअसल, यह हादसा शुक्रवार को ऋषिकेश के ब्रह्मानंद मोड़ पर हुआ है। जहां एक ट्रैक्टर ट्राली ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गई। वहीं, ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होने से ब्रह्मानंद मोड़ पर स्थित पुलिस पिकेट से टकरा गई। वाहन की भीषण टक्कर लगने से पुलिस पिकेट के परखच्चे उड़ गए। साथ ही ट्रैक्टर ट्राली भी पलट गई। इस दौरान हादसे में ट्रैक्टर ट्राली का चालक घायल हो गया। आनन-फानन में चालक को अस्पताल भेजा गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

वहीं, इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। जो घटनास्थल के पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अतिरिक्त पुलिस संबंधित घटना की जांच में जुटी हुई है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments