Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedसड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ चलाया अभियान

हल्द्वानी: महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने रविवार को देर शाम सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा के साथ मिलकर नैनीताल रोड ठंडी सड़क, वर्कशॉप लाइन व अन्य स्थानों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की। ऋचा सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थी कि लोग रात में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर खुले में शराब पी रहे हैं। जिस पर रविवार को उन्हें औचक निरीक्षण करने के दौरान लोग सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर खुले में शराब पीते हुए नजर आए। जिस पर उनकी ओर से कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गंदगी फैलाने पर पांच चालान किये गए।

इस दौरान खुले में शराब पिलाने वाले ठेलों को भी जब्त किया गया। साथ ही उनके वेंडिंग कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए गए। वर्कशॉप लाइन पर दुकानों में बिना लाइसेंस के शराब पिलाने वाली दुकानों को सील भी किया गया। कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और संबंधित के विरुद्ध चालान कर जुर्माना भी वसूला जाएगा।   इधर, नगर निगम की ओर से आवारा गोवंशीय पशुओं को पकड़ने का अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसमें रविवार को भी आधे दर्जन से अधिक गोवंशीय पशुओं को पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त ठंडी सड़क की पार्किंग में कार में तेज आवाज में म्यूजिक बजा कर शराब पीने वाले लोगों को भी पुलिस के सुपुर्द किया गया। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments