Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedजेल में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

जेल में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

– जिला अस्पताल में देर रात तक चेकअप और उपचार में जुटी रही चिकित्सकों की टीम

हरिद्वार: खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के मामले में रोशनाबाद जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की तबीयत बिगड़ गई है। जेल में लूज मोशन के बाद शौच के रास्ते खून आने पर शनिवार देर रात उन्हें रेफर कर हरिद्वार जिला अस्पताल लाया गया। चेकअप के बाद देर रात तक चैंपियन को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही थी।

बीते 26 जनवरी को रुड़की स्थित खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग के आरोप में पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार किया था। सीजीएम हरिद्वार कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वहीं, इसी प्रकरण के क्रास मुकदमे में विधायक उमेश कुमार को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। बाद में कोर्ट ने चैंपियन की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ा दी थी। गिरफ्तारी के बाद से ही कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन जिला कारागार रोशनाबाद में बंद है। ऐसा बताया गया कि शुक्रवार से चैंपियन को लूज मोशन लगे हुए थे। जेल में उपचार के बावजूद उन्हें आराम नहीं मिला। शनिवार को शौच के रास्ते खून आने पर उन्हें जेल के अस्पताल से जिला अस्पताल हरिद्वार रेफर कर दिया गया।

हालांकि, जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने चैंपियन को हृदय रोग की समस्या बताई। देर रात तक जिला अस्पताल में उनके चेकअप किए गए। चैंपियन को जिला अस्पताल लाने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हो गई और सुरक्षा के इंतजाम किए गए। देर रात तक उन्हें जॉलीग्रांट या एम्स ऋषिकेश रेफर करने की तैयारी चल रही है। जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह को शुक्रवार को लूज मोशन होने पर जेल के अस्पताल से ही दवाई दी गई थी लेकिन शनिवार को उन्होंने शौच के रास्ते खून आने की शिकायत बताई। एहतियात के तौर पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments