Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधअल्मोड़ा में अफीम व स्मैक के दो आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा में अफीम व स्मैक के दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत अल्मोड़ा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों के कब्जे से  एक किलो से अधिक अफीम और 106 ग्राम स्मैक बरामद की है।

एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर इन दिनों जिले भर की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो की धरपकड़ तेज कर दी है। इसी के तहत अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नगर लोधिया के पास चेकिंग अभियान चलाया। दो युवकों के संदिग्ध प्रतीत होने पर रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी सिक्की खान निवासी सिरोली बरेली उत्तर-प्रदेश के पास से एक किलो 14 ग्राम अफीम मिली, जबकि दूसरे अरोपी शुभम बिष्ट निवासी मूल लमगड़ा व हाल कंपाउंड माल रोड मल्लीताल नैनीताल के कब्जे से 106 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार बरामद की गई स्मैक की कीमत 31 लाख 80 हजार, अफीम की कीमत एक लाख 14 हजार, कुल 32 लाख 94 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस ने मौके पर स्मैक और अफीम को सील कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपी शुभम के खिलाफ पूर्व में जिला नैनीताल में एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमे पंजीकृत है। जबकि दूसरे आरोपी का अपराधिक इतिहास खगाला जा रहा है। बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस उपाधीक्षक जीडी जोशी, एसओजी प्रभारी भुवन जोशी, एसआई संतोष तिवारी, हेड कांस्टेबल कैलाश चंद्र, राकेश भट्ट, इन्द्र कुमार आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments