Saturday, November 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनत्थनपुर में सड़क पर अतिक्रमण करने का आरोप

नत्थनपुर में सड़क पर अतिक्रमण करने का आरोप

नत्थनपुर के राजराजेश्वरी में सड़क पर बाउंड्रीवाल बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम और एमडीडीए से इसकी शिकायत कार्रवाई की मांग की है। कॉलोनी के विजेंद्रपाल सिंह भंडारी ने बताया कि राजराजेश्वरी विहार में एक निजी स्कूल पास मकान बन रहा है, इस मकान के आगे बीस फीट सड़क है, यह रास्ता उन्नति विहार के लिए जाता है। इस रास्ते पर बाउंड्रीवाल बनाकर अतिक्रमण किया गया है। यहां स्ट्रीट लाइट के लिए जो पोल लगाया गया था वह बाउंड्रीवाल के अंदर हो गया है और सड़क पर मकान का गेट बन गया है। बताया कि इसकी शिकायत पूर्व में एमडीडीए से की जा चुकी है। फोन से भी मौखिक शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गया, जिस कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments