Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनेपाल ने भारत को फिर दिखाई आंखें,फोरलेन पुल पर अब आया यह...

नेपाल ने भारत को फिर दिखाई आंखें,फोरलेन पुल पर अब आया यह विवाद

भारत से जोड़े जाने वाले नेपाल के निर्माणाधीन फोरलेन पुल को लेकर नेपाल में सियासत शुरू हो गई है। यहां नेकपा सीपीएन-विप्लव गुट के समर्थकों ने फोरलेन पुल निर्माण में कंपनी पर घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाया है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए पुल के किनारे झंडे और बैनर गाड़ दिए हैं। नेपाल के मानसखंड मीडिया पोर्टल के मुताबिक बीते दिन नेकपा सीपीएन विप्लव गुट के समर्थक निर्माणाधीन फोरलेन पुल पर पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माण कंपनी पर पुल बनाने में घटिया गुणवत्ता का उपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भारत के हाईवे से जोड़े जाने वाले इस पुल पर नेकपा कम्युनिस्ट पार्टी का चेतावनी बोर्ड लगा दिया और पुल के किनारे पार्टी के लाल झंडे और बैनर गाड़ दिए। नेकपा के कंचनपुर निवासी युवा नेता दीपेंद्र सिंह ऐरी के नेतृत्व में समर्थको ने पुल और सड़क निर्माण के बजाए महाकाली नदी के संसाधनों के दोहन का कंपनी पर आरोप लगाया है। संगठनों का कहना है कि अगर कंपनी ने बढ़िया गुणवत्ता का इस बड़े प्रोजेक्ट में सामाग्री उपयोग नहीं की तो वह लोग भारत को जोड़ने वाले इस पुल का काम रोक देंगे। वहीं, बीते दिन एक समारोह के दौरान भीमदत्त नगरपालिका के मेयर सुरेंद्र बिष्ट ने कहा है कि जल्द फोरलेन पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments