Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभाजपा में भितरघाट के बीच फिलहाल कोई एक्शन मोड नहीं, कांग्रेस ने...

भाजपा में भितरघाट के बीच फिलहाल कोई एक्शन मोड नहीं, कांग्रेस ने भी BJP पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी में भितरघात की जंग केंद्रीय नेतृत्व की सख्ती के बावजूद थमती नजर नहीं आ रही। पार्टी के तीन विधायकों के भितरघात के आरोपों की आंच अभी ठंडी नहीं हुई थी कि अब यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने भी भितरघात के आरोप लगा दिए हैं। पार्टी में उठते भितरघात के तूफान के बावजूद भाजपा अभी एक्शन की स्थिति में नहीं है। तो दूसरी ओर, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि भाजपा को विदाई की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। भितरघात पर आए दिन सामने आ रहे भाजपा विधायकों के बयान भाजपा की चुनाव में पराजय पर मुहर लगा रहे हैं। महर्षि ने मीडिया से बातचीत में भाजपा नेताओं को नसीहत करते हुए कहा कि शीशे के घर में रहने वालों को दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते। कांग्रेस पर अनावश्यक टिप्पणी करने से पहले भाजपा नेताओं को अपने घर को देखना चाहिए। पहले लक्सर, काशीपुर और चम्पावत के भाजपा प्रत्यशियों द्वारा भीतरघात के आरोप सामने आने के बाद अब यमुनोत्री के विधायक ने भी इसी तरह के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पर सवाल उठ रहे हों,उस पार्टी के नेता कांग्रेस पर अंगुली उठा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments