Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजंगलचट्टी के पास मलबा गिरने से 2 की मौत, 3 घायल

जंगलचट्टी के पास मलबा गिरने से 2 की मौत, 3 घायल

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिर गए। इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में कुछ यात्री और डंडी/कंडी सेवा से जुड़े स्थानीय लोग आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में फंसे लोगों को निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीन घायलों को इलाज के लिए तत्काल गौरीकुंड भेजा गया है। वहीं, दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने बताया कि हादसे के समय मौसम सामान्य था, लेकिन पहाड़ी इलाकों में अचानक मलबा गिरना एक आम चुनौती बनी हुई है।

इस हादसे के बावजूद यात्रा मार्ग को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है। पुलिस की निगरानी में यात्रियों का आवागमन नियंत्रित रूप से जारी है। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे पर्वतीय मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments