Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस नहीं भेद सकती है भाजपा के 13 फीसदी बढ़त को: गोयल

कांग्रेस नहीं भेद सकती है भाजपा के 13 फीसदी बढ़त को: गोयल

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा कि कांग्रेस पांच-पांच कार्यकारी अध्यक्षों के कमजोर कंधों पर सवार है। कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल में इतना दम नहीं है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के पिछले विधान सभा चुनाव में बनाए गए मजबूत 13 फीसदी बढ़त के आधार को भेद सके। रविवार को विनय गोयल ने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने रिकॉर्ड 46.5 फीसदी मत प्राप्त किए थे, जबकि इसके दो साल बाद हुए लोकसभा के चुनाव में अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त उत्तराखंड में 57 फीसदी से अधिक मत प्राप्त किए थे। इस बीच प्रदेश में आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हुई और उम्मीद है कि वह कांग्रेस को ही ज्यादा डैमेज करेगी। ऐसी स्थिति में कांग्रेस दिन में सरकार बनाने का सपने देख रही है।
गोयल ने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले जाने के अतिरिक्त कोई गंभीर मुद्दा नहीं था। भाजपा प्रत्याशियों के विरूद्ध जनता में जो छोटी मोटी शिकायतें और नाराजगियों थी, वे प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से दूर हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments