Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबीएएमएस में दाखिले को काउंसिलिंग शुरू

बीएएमएस में दाखिले को काउंसिलिंग शुरू

आयुष के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। आयुर्वेद, यूनानी व होम्योपैथिक कालेजों में दाखिलों के लिए आयुर्वेद विवि की ओर से काउंसिलिंग शुरू कर दी है। काउंसिलिंग मापअप राउंड सहित तीन चरण में काउंसलिंग कराई जाएगी। कुलपति डा. सुनील जोशी ने बताया कि काउंसलिंग संबंधी जानकारी वेबसाइट http://uau.ac.in/ पर अपलोड कर दी गई है। जिन छात्रों ने नीट क्वालिफाई किया होगा, वही आयुष काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि आल इंडिया कोटा की 15 प्रतिशत सीटों के लिए काउंसलिंग आयुष ऐडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी करती है, जबकि राज्य कोटा की सीटों के लिए आयुर्वेद विवि केंद्रीयकृत काउंसलिंग का आयोजन करता है। राज्य में तीन सरकारी आयुर्वेद कालेज हैं। इनमें विवि का मुख्य परिसर, गुरुकुल व ऋषिकुल आयुर्वेद कालेज शामिल है। इसके अलावा निजी कालेजों में 16 आयुर्वेद कालेज, दो होम्योपैथिक और एक यूनानी कालेज है। दो निजी आयुर्वेद कालेज की मान्यता अभी नहीं आई है। जबकि एक कालेज को इस बार मान्यता नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments