Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोरोना केसों में लगा ब्रेक,144 मिले पॉजिटिव-एक की मौत;एक्टिव केस घटकर 1617...

कोरोना केसों में लगा ब्रेक,144 मिले पॉजिटिव-एक की मौत;एक्टिव केस घटकर 1617 पहुंचे

उत्तराखंड में कोरोना के 144 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना की तीसरी लहर में कुल मरीजों की संख्या 90 हजार को पार कर गए हैं। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 253 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार रविवार को अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में दो, चमोली में 16, चम्पावत में पांच, देहरादून में 60, हरिद्वार में 22, नैनीताल में पांच, पौड़ी में 10, पिथौरागढ़ में तीन, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी गढ़वाल में छह, यूएस नगर में चार जबकि उत्तरकाशी जिले में भी छह नए संक्रमित मिले हैं। देहरादून के श्रीमहंत अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। रविवार को राज्य के विभिन्न अस्पतालों में बनी लैब से कुल नौ हजार से अधिक मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आई जबकि आठ हजार के करीब सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों व होम आईसोलेशन से कुल 50 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1617 रह गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 1.48 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। राज्य भर में रविवार को 4655 लोगों को कोरोना रोधी टीके की डोज लगाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments