Monday, October 26, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड22 फरवरी से फिर तीन दिन के लिए बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का...

22 फरवरी से फिर तीन दिन के लिए बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक खराब मौसम रहने की संभावना जताते हुए 22 और 23 फरवरी को ओलावृष्टि और मैदानी क्षेत्र में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि, मंगल और बुधवार को गढ़वाल के अलावा कुमाऊं के बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कुमाऊं मंडल अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 3500 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।बुधवार को राज्य में कहीं कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है। 25 को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है। शेष मौसम शुष्क रहेगा। 25 के बाद अगले दो दिन बारिश में कमी आएगी। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments