Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्‍तर प्रदेशहापुड़ में भीषण सड़क हादसा: दूध के टैंकर ने बाइक को मारी...

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: दूध के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। नानई मार्ग पर शिव मंदिर के पास दूध से भरे एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सिलिंडर लेने गए थे दोनों युवक

जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ गांव निवासी शानू (18) अपने दोस्त और पड़ोसी दानिश (18) के साथ एलपीजी सिलिंडर लेने डहरा कुटी स्थित एजेंसी गया था। सिलिंडर लेकर दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे।

तेज रफ्तार टैंकर ने छीनी दो जानें

गांव लौटते समय नानई मार्ग स्थित शिव मंदिर के पास मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में आया दूध का टैंकर बाइक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही पलों में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की मौत की पुष्टि की गई है। मामले की जांच चल रही है और टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।

गांव में पसरा मातम

घटना की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि इस मोड़ पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments