Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड734 विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र पर फोटो ही नहीं

734 विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र पर फोटो ही नहीं

मुरादाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का अंतिम चरण चल रहा है। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षार्थियों के फोटो वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया है, लेकिन अपने मुरादाबाद जनपद में 734 ऐसे विद्यार्थी हैं, जिनके प्रवेश पत्र पर फोटो अपलोड नहीं किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि सभी प्रधानाचार्यों को फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। मुरादाबाद जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 80422 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए संबंधित विद्यार्थियों का डेटा परिषद की वेबसाइट पर पहले ही अपलोड कर दिया है। इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए काफी गंभीर है। जब परिषद में अधिकारियों ने डेटा की जांच की तो जिले में 734 ऐसे विद्यार्थी थे, जिनके प्रवेश पत्र पर फोटो ही गायब थे। इनमें इंटर के 252 और हाईस्कूल के 482 विद्यार्थी हैं। ऐसे में इन विद्यार्थियों की परीक्षा पर भी संकट हो सकता है। परिषद के सचिव ने प्रवेश पत्र पर फोटो अनिवार्य व उसके अपलोड 28 फरवरी तक करने के निर्देश दिए हैं।
जिले में परीक्षा देंगे 34 दिव्यांग विद्यार्थी
मुरादाबाद में बोर्ड परीक्षाओं के लिए 34 दिव्यांग विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 15 हाईस्कूल के और 19 इंटरमीडिएट के विद्यार्थी हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा में दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं मुहैय्या कराई जा सकें, इसको लेकर कॉलेजों को ऐसे विद्यार्थियों का सीएमओ द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले जिन विद्यार्थियों की फोटो आवेदन में मिसिंग हैं, उन कॉलेजों को ऑनलाइन फोटो व दिव्यांग विद्यार्थियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र अपलोड करने के लिए परिषद की वेबसाइट पर खोल दी गई है। कॉलेज उस पर फोटो व प्रमाणपत्र अपलोड कर दें। जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा में कोई असुविधा न हो। इसके संबंध में कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं। – डॉ. अरुण कुमार दुबे, जिला विद्यालय निरीक्षक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments