Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडUttarakhand Weather Update: आज से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड; पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी...

Uttarakhand Weather Update: आज से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड; पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। आज से प्रदेशभर में ठंड में इजाफा होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि 20 दिसंबर को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है। विशेष रूप से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के संकेत हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

इधर, मैदानी जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत और पौड़ी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। सुबह और देर रात दृश्यता कम रहने से सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जरूरी सतर्कता अपनाने की सलाह दी गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में वाहन चालकों को कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा गया है।

मौसम के इस बदलाव के साथ ही प्रदेश में ठंड और शीतलहर का असर बढ़ सकता है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments