Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeधर्म-संस्कृतिChristmas: दुनियाभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस, पीएम मोदी, राष्ट्रपति...

Christmas: दुनियाभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस, पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु और राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव क्रिसमस का पर्व गुरुवार को भारत समेत पूरी दुनिया में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाओं, कैरोल गायन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, वहीं लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर शांति, प्रेम और करुणा का संदेश साझा किया।

क्रिसमस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं समाज में सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करती रहें। पीएम मोदी ने कहा, “सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे आनंदमयी क्रिसमस की शुभकामनाएं।”

क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में आयोजित सुबह की प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए। इस दौरान चर्च में प्रार्थना, कैरोल और भजनों का आयोजन किया गया। दिल्ली के बिशप डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री के लिए विशेष प्रार्थना करते हुए देश में शांति और सद्भाव की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी क्रिसमस पर देशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश देता है और यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के मानवता के कल्याण के लिए किए गए बलिदान की याद दिलाता है। राष्ट्रपति ने नागरिकों से शांति, समानता और भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह पावन पर्व लोगों के जीवन में आनंद, सुख और समृद्धि लाए तथा प्रेम और करुणा की भावना को और मजबूत करे।

गौरतलब है कि क्रिसमस दुनिया का प्रमुख ईसाई त्योहार है, जिसे प्रभु यीशु मसीह के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है और यह मानवता, सेवा और आपसी सद्भाव का प्रतीक माना जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments