Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भेल सेक्टर दो की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वात्सल्य वाटिका में आयोजित विशेष शिविर के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया। जबकि जिला युवा कल्याण अधिकारी के साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी।गुरुवार को किसान सेवा समिति के चेयरमैन अनिल चौहान, उप ब्लाक प्रमुख नीरज चौहान, राजकीय विशेष गृह रोशनाबाद के पीटीआई मंगल राम, कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चौहान, सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनीष शर्मा, आचार्य लीना शर्मा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ज्योतिष आचार्य प्रशांत खाली ने ज्योतिष की सामान्य जानकारी दी। आचार्य लीना शर्मा और ग्रुप लीडर बादल ने वीर हकीकत राय आज के ग्रुप वीर हकीकत राय के बारे में अवगत कराया। बौद्धिक सत्र में युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, जिला आपदा प्रबंधन के मनोज कांडपाल ने आपदा प्रबंधन के बारे में अवगत कराया। विशेष ट्रेनिंग के माध्यम से जानकारी दी कि छात्र-छात्राओं को आपदा के समय में किस प्रकार कार्य करना चाहिए। इस दौरान जिला समन्वयक डॉ. एसपी सिंह ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य नरेश कुमार चौहान, आचार्य संजय गुप्ता, प्रवीण कुमार, देवेश पाराशर, सुमन त्यागी, बादल, तमन्ना, तुषार वर्मा, विपिन, हिमांशु, निशा पाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments