Tuesday, November 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में गुनगुनी धूप के साथ सर्द हवाएं, पर्यटक उठा रहे लुत्फ

नैनीताल में गुनगुनी धूप के साथ सर्द हवाएं, पर्यटक उठा रहे लुत्फ

नैनीताल में गुनगुनी धूप के साथ सर्द हवाओं के बीच पर्यटक लुत्फ उठा रहे हैं। इस दौरान जहां सुबह से ही पर्यटक स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई, तो वहीं मौसम के बदलते मिजाज ने भी करवटें बदलना शुरू कर दिया।
बता दें कि बीते दिनों वीकेंड के दौरान नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थलों पर खासी चहल-पहल रही। लेकिन सोमवार से सैलानियों की संख्या में कमी देखी गई। इधर गुरुवार को एक बार फिर पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। विश्व भर में मौसम के लिए प्रसिद्ध सरोवर नगरी में पल पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। इस दौरान सर्द हवाओं के बीच ठंड का भी एहसास है। तो वहीं गुनगुनी धूप से राहत भी बनी हुई है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 13 जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments