Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसफाई कर्मचारियों और निकाय कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी रहा...

सफाई कर्मचारियों और निकाय कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी रहा जारी

वेतन की मांग को लेकर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ और निकाय कर्मचारी का कार्य बहिष्कार बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। इसके चलते नगर के अधिकांश स्थानों पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पर्यटक स्थलों समेत विभिन्न वार्डों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। पालिका के बाकी काम भी पूरी तरह से ठप हो गए हैं। इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने कहा कि कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में नहीं है। पर जब तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है तो मजबूरन हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा है। कहा कि पालिका अधिकारी केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। कर्मचारियों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में महासचिव सोनू सहदेव, रवि कुमार कमल कुमार, रितेश कपिल, हिमांशु चंद्रा, मोहन चीलवाल, हेम दत्त बहुगुणा, ईश्वरी दत्त बहुगुणा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments