Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहरमन माइनर के विद्यार्थियों ने जानी विज्ञान की तकनीकी

हरमन माइनर के विद्यार्थियों ने जानी विज्ञान की तकनीकी

भीमताल। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को हरमन माइनर स्कूल के 12वीं के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के तहत कुविवि के भीमताल परिसर स्थित जैव प्रौद्योगिकी विभाग का भ्रमण कराया गया। इस दौरान जैव प्रौद्योगिकी विभाग के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को टिश्यू कल्चर, माइक्रोबायोलॉजी, मोलीक्यूलर बायोलॉजी, लाइकेन आदि शोधशाला से जैव प्रौद्योगिकी के माध्यम से बेहतर उत्पाद इजाद करने की जानकारी दी। प्रो. संतोष उपाध्याय ने डाक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए जैव प्रौद्योगिकी, पशुपालन, कृषि, चिकित्सा आनुवंशिक इंजीनियरिंग, पर्यावरण संरक्षण, अनुसंधान व विकास जैसे क्षेत्र में कॅरियर बनाने की भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य केडी सिंह ने जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. वीना पांडे की ओर से दिए गए सहयोग के लिए आभार जताया। यहां डॉ. ऋषेन्द्र कुमार, कमल पाठक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments