Thursday, October 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतंबाकू कारोबारी के गोदामों में 17 लाख का माल पकड़ा

तंबाकू कारोबारी के गोदामों में 17 लाख का माल पकड़ा

ज्वालापुर में तंबाकू कारोबारी के यहां जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स विभाग) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर करीब 17 लाख रुपये का टैक्स चोरी का माल पकड़ा है। टीम बीड़ी, गुटखा आदि माल के बड़े पैकेटों को कई ट्रकों में लादकर अपने साथ ले गई। घंटों चली जीएसटी की टीम की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स विभाग की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की टीम को ज्वालापुर के चौहानान मोहल्ला स्थित तंबाकू कारोबारी दीपक सेठी के यहां लाखों रुपये की कीमत का सामान बिना टैक्स भुगतान कर मंगवाने की सूचना मिली। जिसके बाद एसआईबी की ज्वाइंट कमिश्नर सुनीता पांडे और डिप्टी कमिश्नर कार्तिकेय वर्मा के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार की सुबह दीपक सेल नाम की तंबाकू फर्म के गोदामों में छापेमारी की। टीम ने कार्रवाई शुरू करते हुए लाखों रुपये का टैक्स चोरी का माल बरामद किया। गोदाम से बिना बिल के करीब 115 बोरे सफल तंबाकू के पाए गए। जिसकी बाजार में करीब 17 लाख रुपये की कीमत है। अधिकारियों ने जब फर्म स्वामी से इस माल के बिल या इसके किए गए भुगतान के दस्तावेज मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा सका। फर्म स्वामी अधिकारियों को दलील देना लगा कि माल आने के कुछ समय बाद ही बिल कोरियर से आते हैं। लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी और कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने करीब 17 लाख रुपये के इस माल को सीज कर ट्रकों में लादकर अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments