Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधमहाराष्ट्र: कूरियर से सोने की तस्करी की कोशिश नाकाम, 2.89 करोड़ का...

महाराष्ट्र: कूरियर से सोने की तस्करी की कोशिश नाकाम, 2.89 करोड़ का सोना जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने कूरियर के माध्यम से सोने की तस्करी की एक नई कोशिश को विफल कर दिया है। डीआरआई अधिकारियों ने सऊदी अरब के रियाद से मुंबई के इंटरनेशनल कूरियर टर्मिनल पहुंचे एक पार्सल की जांच के दौरान विदेशी मूल का 1.815 किलोग्राम सोना बरामद किया है। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत 2.89 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

जांच के दौरान सामने आया कि तस्करों ने सोने को मीट ग्राइंडर मशीन के भीतर बेहद शातिर तरीके से छिपाया था। कूरियर पार्सल की गहन तलाशी लेने और मशीन को खोलने पर उसके अंदर लगे गियर को तोड़ा गया, जिसके भीतर अलग-अलग आकार के सोने के 32 कटे हुए टुकड़े छिपाकर रखे गए थे। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत डीआरआई ने सोने के साथ-साथ उसे छिपाने में इस्तेमाल की गई मशीन को भी जब्त कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद डीआरआई ने तुरंत कदम उठाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी कूरियर पार्सल लेने वाला था, जबकि दूसरा व्यक्ति शिपमेंट की क्लीयरेंस के लिए जरूरी दस्तावेजों और केवाईसी की व्यवस्था कर रहा था।

डीआरआई अधिकारियों का कहना है कि यह मामला दर्शाता है कि सोने की तस्करी से जुड़े गिरोह जांच एजेंसियों से बचने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क को तोड़ने और देश की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments